BCCI ने टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ से दो कोच के हटने पर चुप्पी तोड़ी, जानिए क्या कहा

BCCI On Two Coaches Exiting Team India's Coaching Staff: भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में मंगलवार को बड़ी हलचल मची जब टीम के दो कोच स्टाफ से अलग हो गए। रेयान टेन डोशेट और टी दिलीप अब कोचिंग स्टाफ का हिस्सा नहीं है। ऐसा क्यों हुआ, इस पर अब बीसीसीआई ने चुप्पी तोड़ दी है।

BCCI ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कन्फर्म किया है कि रयान टेन डोशेट और टी दिलीप ने भारत के कोचिंग स्टाफ में अपने पदों से इस्तीफानहीं दिया था। इसके बजाय, उनके कॉन्ट्रैक्ट जून में खत्म हो गए और बोर्ड ने उन्हें रिन्यू न करने का फ़ैसला किया, जिससे वे कोचिंग स्टाफ से बाहर हो गए। PTI से बात करते हुए, BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया कि बोर्ड कुछ नामों पर बातचीत कर रहा है और श्रीलंका दौरे के लिए भारत को नया कोच मिलेगा। भारत दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए अगस्त के पहले हफ्ते में श्रीलंका पहुंचेगा।

BCCI Clarifies On Exit Of Ryan ten Doeschate And T Dilip From Team India Coaching Staff

बीसीसीआई ने दो कोच के हटने पर सफाई दी

सैकिया ने PTI को बताया, "भारतीय पुरुष टीम के साथ असिस्टेंट रयान टेन डोशेट का दो साल का कॉन्ट्रैक्ट 10 जून को खत्म हो गया। फील्डिंग कोच टी दिलीप, जिन्हें एक साल का एक्सटेंशन दिया गया था, उनका कॉन्ट्रैक्ट भी 8 जून को खत्म हो गया। वे भारत के यूनाइटेड किंगडम दौरे के अंत तक बने रहे। हालांकि, BCCI उन्हें कोई एक्सटेंशन नहीं दे रहा है। इस्तीफा स्वीकार करने का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो चुका है। हम अभी दो-तीन नामों पर बातचीत कर रहे हैं और उम्मीद है कि एक-दो दिन में डिटेल्स फ़ाइनल हो जाएंगी। श्रीलंका दौरे के लिए भारत को नया फ़ील्डिंग कोच मिलेगा।"

End of Feed