BCCI Contract List: टी20 से रिटायर होने के बावजूद विराट-रोहित को मिलेगी इतनी सैलरी- रिपोर्ट

BCCI New Contract List: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए नई अनुबंध सूची का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में कई खास बातें देखने को मिली हैं। इनमें सबसे अहम है विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने के बावजूद शीर्ष ग्रेड में शामिल किया जाना। जानिए अब किसको कितनी सैलरी मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीसीसीआई की नई अनुबंध सूची का ऐलान
  • विराट कोहली और रोहित शर्मा की बल्ले-बल्ले
  • दोनों दिग्गज खिलाड़ी ग्रेड-ए में बरकरार

BCCI Annual Contract List: बीसीसीआई ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए नई वार्षिक अनुबंध सूची तैयार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद भी A+ ग्रेड सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (7 करोड़) बरकरार रखने के लिए तैयार है।

Virat Kohli and Rohit Sharma In A Grade Of BCCI Contract List

रोहित शर्मा और विराट कोहली

सूत्रों ने बताया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली, दोनों बड़े खिलाड़ी हैं और उन्हें वह सम्मान दिया जाएगा जिसके वे हकदार हैं। इसी वजह से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बावजूद उनको टॉप ग्रेड में फिर से रखा गया है।

End of Feed