अफगानिस्तान के बाद इस देश की टीमों को भारत में ट्रेनिंग दिलाने में मदद कर सकता है BCCI

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 3, 2024, 03:34 PM IST

BCCI Might help teams from Nepal to train in India: बीसीसीआई करीब एक दशक से अफगानिस्तान क्रिकेट की मदद करता रहा है और अब दक्षिण एशियाई क्षेत्र में मजबूत क्रिकेट माहौल बनाये रखने के उद्देश्य से नेपाल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बुनियादी ढांचे और ट्रेनिंग संबंधित सहायता देने के लिए तैयार है।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) करीब एक दशक से अफगानिस्तान क्रिकेट की मदद करता रहा है और अब दक्षिण एशियाई क्षेत्र में मजबूत क्रिकेट माहौल बनाये रखने के उद्देश्य से नेपाल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बुनियादी ढांचे और ट्रेनिंग संबंधित सहायता देने के लिए तैयार है। अगर सब ठीक रहा तो पूरी संभावना है कि नेपाल की सीनियर राष्ट्रीय टीम जून में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलने के लिए अमेरिका रवाना होने से पहले दिल्ली में ट्रेनिंग कर सकती है और कुछ अभ्यास मैच भी खेल सकती है।

BCCI to help Nepal Cricket teams in training

बीसीसीआई

नेपाल क्रिकेट संघ (सीएएन) के अध्यक्ष चतुर बहादुर ने शुक्रवार को महिलाओं की प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएलत) बैठक के दौरान बीसीसीआई सचिव जय शाह से मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने अपने देश के उभरते क्रिकेटरों को ‘गेम टाइम’ और बुनियादी ढांचे के लिए मदद मुहैया कराने का अनुरोध किया क्योंकि उन्हें नेपाल में इस तरह की सुविधायें उपलब्ध नहीं होती।

End of Feed