IPL 2025 Auction: टीम के मालिकों के साथ होगी BCCI की बैठक, रिटेंशन समेत इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

BCCI Meeting with IPL Team Owners: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले लगातार चल रही रिंटेंशन और कप्तानी में बदलाव की चर्चा के बीच ऑक्शन को लेकर एक बड़ा अ्पडेट सामने आया है। दरअसल बीसीसीआई सभी टीमों के मालिकों के साथ मीटिंग करने वाला है इसमें कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

BCCI Meeting with IPL Team Owners: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस महीने के अंत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सभी टीमों के मालिकों से मिलने के लिए तैयार है, जिसमें मेगा नीलामी से पहले खिलाड़ी रिटेंशन नियम, सैलरी कैप, राइट टू मैच और अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों से 30 या 31 जुलाई को मुंबई में बोर्ड के कार्यालय में होने वाली बैठक के लिए उपलब्ध रहने को कहा है। बैठक का मुख्य एजेंडा खिलाड़ी रिटेंशन नियम होगा।

IPL Auction

आईपीएल ऑक्शन (फोटो- BCCI/X)

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के दौरान टीमों को अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई थी। अधिकतम तीन भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति थी। दूसरी ओर केवल दो विदेशी खिलाड़ियों ही रिटेन किए जा सकते थे। हालांकि, आईपीएल 2025 से पहले होने वाली मेगा नीलामी से पहले, अधिकांश फ्रेंचाइजी ने कथित तौर पर बीसीसीआई से अधिक रिटेंशन की अनुमति देने के लिए कहा है।

End of Feed