BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में करेगी बदलाव, रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा डिमोशन

New BCCI Central Contract: बीसीसीआई खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध को सरल बनाते हुए 2018 में शुरू की गई ए प्लस श्रेणी खत्म करने जा रहा है। मौजूदा नीति के तहत ए प्लस श्रेणी के क्रिकेटरों को सालाना सात करोड़ रुपये, ए श्रेणी वालों को पांच करोड़, बी श्रेणी वाले को तीन करोड़ और सी श्रेणी में एक करोड़ रूपये दिये जाते हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सेंट्रल कॉन्ट्रैंक्ट में नए सुधार करने पर विचार कर रही है। इसके तहत A+ श्रेणी को समाप्त करने का प्रस्ताव रखा गया है। सेलेक्शन कमेटी के चीफ अजीत अगरकर ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के स्ट्राक्चर को बदलने का प्रस्ताव रखा है। अगर इस नए मॉडल को मंजूरी मिलती है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का ग्रुप बदल जाएगा।

Rohit and Virat

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में करेगी बदलाव। फोटो- एपी

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने केंद्रीय अनुबंध संरचना में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। समिति ने ए+ श्रेणी (7 करोड़ रुपये) को समाप्त करने और केवल तीन श्रेणियां - ए, बी और सी, रखने की सिफारिश की है। इस नए मॉडल के केंद्रीय अनुबंध को शीर्ष परिषद की अगली बैठक में मंजूरी दी जाएगी।

End of Feed