बीसीसीआई ने दी सरफराज और जुरेल को खुशखबरी, सालाना कांट्रैक्ट में किए गए शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 18, 2024, 11:38 PM IST

केवल 3 टेस्ट मैच खेलने वाले सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को सालाना कांट्रैक्ट में शामिल किया गया। उन्हें सालाना कांट्रैक्ट के ग्रेड सी में शामिल किया गया है। इसके अलावा रणजी क्रिकेट को लेकर भी बीसीसीआई ने नई जानकारी साझा की।

भारत के नये बल्लेबाजी स्टार सरफराज खान और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के केंद्रीय अनुबंध के ग्रुप सी में एक करोड़ रुपये की सालाना रिटेनरशिप फीस में शामिल किया गया। इन दोनों ने मौजूदा सत्र में तीन टेस्ट खेलने के मानदंड को पूरा कर लिया है। बीसीसीआई की सोमवार को हुई शीर्ष परिषद की बैठक के दौरान इन दोनों के नाम को मंजूरी दी गयी।

Dhruv jurel And Sarfraz Khan

ध्रुव जुरेल और सरफराज खान (साभार-BCCI)

वहीं बीसीसीआई के अगले सत्र के लिए रणजी ट्राफी के कैलेंडर में बदलाव करने की संभावना है। बीसीसीआई दिसंबर और जनवरी के महीने के दौरान भारत के उत्तरी हिस्से में किसी भी मैच का आयोजन नहीं करेगा क्योंकि धुंध और खराब रोशनी के कारण मुकाबलों में काफी बाधा उत्पन्न होती है।

End of Feed