कोलकाता और चेन्नई मैच से पहले बीसीसीआई ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर'को सलाम

  • Agency by: Agency
  • Updated May 8, 2025, 12:06 AM IST

कोलकाता और चेन्नई मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑपरेशन सिंदूर को खास अंदाज में सलामी दी। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान गाया। यह मुकाबला चेन्नई के नाम रहा जिसने 2 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम किया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार, 7 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के मैच 57 के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के 'ऑपरेशन सिंदूर' को सम्मानित किया। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकवादी ठीकाने को ध्वस्त कर दिया था।

kkr vs csk

कोलकाता और चेन्नई (साभार-भाषा)

पूरे देश में इस अभियान की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है और BCCI ने भी भारतीय सशस्त्र बलों की इस उपलब्धि को सम्मानित किया। मैच से पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए खड़े हुए। खेल के दौरान, बड़ी स्क्रीन पर बार-बार ‘सशस्त्र बलों पर गर्व है’ का संदेश दिखाया जा रहा था।

End of Feed