IPL Retention Date: बीसीसीआई ने बढ़ाई आईपीएल रिटेंशन की समयसीमा, भारत-न्यूजीलैंड वनडे के कारण हुआ बदलाव

आईपीएल रिटेंशन की समयसीमा में बदलाव किया गया है। बीसीसीआई ने सोमवार को इस बारे में सभी टीमों को जानकारी दे दी। पहले इसकी डेडलाइन 15 नवंबर तक की थी जिसे अब बदल दिया गया है।

बीसीसीआई ने आईपीएल रिटेंशन के लिए समयसीमा दो दिन आगे बढ़ा दी है। सोमवार, 2 नवंबर को बीसीसीआई द्वारा फ्रेंचाइजी को यह जानकारी दी। इसके तहत अब उनके पास प्लेयर्स को फाइनल करने के लिए 15 नवंबर की बजाय 17 नवंबर तक का समय है। हालांकि, IPL मिनी-ऑक्शन की तारीख और जगह में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह इवेंट पूर्व नियोजित 16 दिसंबर को गोवा में ही होगा।

IPL Retention Date

आईपीएल रिटेंशन तारीख (साभार-X)

इस कारण लिया गया फैसला

बीसीसीआई के द्वारा यह बदलाव 15 नवंबर को होने वाले भारत-न्यूज़ीलैंड ODI मैच की वजह से लिया गया है। 15 नवंबर को सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला माउंट माउंगानुई में खेला जाना है। टीम इंडिया फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर है और 4 नवंबर से 5 मैच की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। 5वां मुकाबला 15 नवंबर को होना है और यही कारण है कि BCCI ने फ्रेंचाइजी को अपना रिटेंशन प्रोसेस पूरा करने के लिए दो अतिरिक्त दिन दिए हैं।

End of Feed