टीम इंडिया को लगा 440 वोल्ट का झटका, टी20 विश्व कप 2022 से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 09:26 PM IST

Jasprit Bumrah ruled out of ICC Men’s T20 World Cup 2022: टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप 2022 से बाहर हो गए हैं। बुमराह पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। उन्हें चोट से उबरने में लंबा समय लगेगा। विश्व कप 16 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है।

भारतीय क्रिकेट फैंस को जिस खबर का बिलकुल इंतजार नहीं था, आखिरकार वो आ ही गई। दरअसल, धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप 2022 से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। बुमराह पीठ की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीसीज से बाहर होना पड़ा। बता दें कि विश्व कप का आगाज 16 अक्टूबर को होगा और फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा।

Jasprit Bumrah ruled out of T20 World Cup

इंडिया को 440 वोल्ट का झटका

बुमराह पीठ की समस्या के चलते एशिया कप 2022 में भी नहीं खेल पाए थे। बुमराह ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद से सिर्फ दो ही अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टी20 सीरीज से मैदान पर वापसी की लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले पीठ में तकलीफ बढ़ गई। हालांकि, टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ को बुमराह के विश्व कप तक ठीक होने के उम्मीद थी लेकिन बीसीसीआई ने यान जारी कर अब साभ कर दिया कि गेंदबाज मेगा इवेंट में नहीं खेलेगा। बुमराह के नहीं होने पर भारत की उम्मीदों को 440 वोल्ट का झटका लगा है, क्योंकि वह गेंदबाजी यूनिट की रीढ़ माने जाते हैं।

बीसीसीआई ने बयान में ये कहा

भारतीय बोर्ड ने बयान में कहा, 'बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप टीम से बाहर कर दिया है। यह निर्णय गहनता से जांच करने और विशेषज्ञों के परामर्श के बाद लिया गया है।' बीसीसीआई ने आगे कहा, 'बुमराह पीठ की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज से पहले ही बाहर कर हो चुके हैं। बोर्ड जल्द ही विश्व कप के लिए बुमराह के रिप्लेसमेंड का ऐलान करेगा।'

अब तक दो खिलाड़ी हुए बाहर

गौरतलब है कि बुमराह से पहले इस महीने स्पिन ऑलराउउंडर रवींद्र जडेजा को चोट की वजह से बाहर होना पड़ा था। जडेजा के एशिया कप में घुटने में चोट लगी थी। ऑलराउंडर के घुटने की सर्जरी हुई है और उन्हें फिट होने में कई महीने का समय लग सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि जडेजा की कमी स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल पूरी सकती हैं, जो इन दिनों अच्छी फॉर्म में हैं। वहीं, बुमराह के बाहर होने पर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी या दीपक चाहर में से किसी एक को मौका मिल सकता है। शमी और चाहर फिलहाल टी20 विश्व कप के लिए भारतीय रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं।

End of Feed