Jay Shah New ICC Chairman: आईसीसी चेयरमैन बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे जय शाह, कई क्रिकेट बोर्ड का मिल सकता है सपोर्ट

Jay Shah New ICC Chairman: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नए चेयरमैन बनने की रेस में बीसीसीआई के सचिव जय शाह सबसे आगे चल रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो वे इस पद पर बैठने वाले सबसे युवा व्यक्ति बन जाएंगे।

Jay Shah New ICC Chairman: दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के सचिव के रुप में अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभा रहे जय शाह अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के साथ जल्द ही जुड़ सकते हैं। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक जय शाह का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का नया अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है और इसका जल्द ही ऐलान किया जा सकता है।

jay shah x

जय शाह (फोटो- X)

रिपोर्ट में कहा गया है कि शाह को पहले से ही इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड का समर्थन प्राप्त है, जिसका अर्थ है कि उनके पास चुनाव जीतने और अगले आईसीसी प्रमुख बनने के लिए पर्याप्त संख्या है। नियमों के मुताबिक जय शाह को प्रेसिंडेंट बनने के लिए पहले किसी और बोर्ड को उनका नाम प्रस्तुत करना होगा और इसके लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे बड़े बोर्ड भी तैयार हैं।

End of Feed