Women's World Cup 2025: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद एक्शन में बीसीसीआई, किया सुरक्षा और कड़ी करने का वादा

इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की दो खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ की घटना होने के बाद बीसीसीआई एक्शन में आ गया है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने खिलाड़ियों की सुरक्षा और कड़ी करने का वादा किया है।

इंदौर: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की दो क्रिकेटरों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना की कड़ी निंदा की और विश्व कप के नॉक आउट चरण से पहले सुरक्षा प्रोटोकॉल पर फिर से विचार करने तथा सुरक्षा को और कड़ा करने का वादा किया। पुलिस ने गुरुवार सुबह शहर के खजराना रोड इलाके में हुई इस घटना में शामिल व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों क्रिकेटर अपने होटल से बाहर निकलीं और एक कैफे की ओर जा रही थीं, तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

Devajit Saikia

देवजीत सैकिया(फोटो क्रेडिट@lonsaikia X)

रक्षा प्रोटोकॉल पर फिर से विचार करेगा बीसीसीआई

इलाके की सब इंस्पेक्टर निधि रघुवंशी के मुताबिक इस व्यक्ति ने कथित तौर पर उनमें से एक को गलत तरीके से छुआ और भाग गया। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक बयान में कहा,'यह बहुत निंदनीय लेकिन इकलौती घटना है। भारत अपने आतिथ्य के लिए मशहूर है। हम ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम राज्य पुलिस (मध्य प्रदेश) की तारीफ करते हैं कि उन्होंने दोषी को पकड़ने के लिए तुरंत कार्रवाई की। दोषी को सजा देने के लिए कानून को अपना काम करने दें। हम भरोसा दिलाते हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो सुरक्षा को और कड़ा करने के लिए हम अपने सुरक्षा प्रोटोकॉल पर फिर से विचार करेंगे।'

End of Feed