BCCI ने 20 होनहार ऑलराउंडर्स को NCA बुलाया, सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 14, 2023, 08:53 PM IST

BCCI calls 20 allrounders to NCA: एलीट स्तर पर शीघ्र खेलने को तैयार बहुमुखी प्रतिभा के धनी खिलाड़ियों की तलाश में जुटे बीसीसीआई ने 20 होनहार ऑलराउंडर्स को बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में तीन सप्ताह के शिविर के लिये बुलाया है। उम्मीद की जा सकती है कि यहां से अर्जुन तेंदुलकर की राह राष्ट्रीय टीम की तरफ बढ़ती नजर आए।

एलीट स्तर पर शीघ्र खेलने को तैयार बहुमुखी प्रतिभा के धनी खिलाड़ियों की तलाश में जुटे बीसीसीआई ने 20 होनहार हरफनमौलाओं को बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में तीन सप्ताह के शिविर के लिये बुलाया है। इनमें गोवा के लिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल है जिन्होंने पिछले सत्र में मुंबई इंडियंस के लिये आईपीएल में पदार्पण किया।

Arjun Tendulkar among 20 allrounders called by BCCI to NCA Bengaluru

अर्जुन तेंदुलकर पहुंचेंगे एनसीए

बोर्ड के एक सीनियर सूत्र ने बताया ,‘‘ इस साल के आखिर में एमर्जिंग एशिया कप (अंडर 23) होना है और बीसीसीआई को युवाओं की तलाश है। हरफनमौलाओं का शिविर एनसीए के क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण का सुझाव था ताकि हम हर प्रारूप में बहुमुखी प्रतिभा के धनी क्रिकेटर तलाश सकें ।’’ समझा जाता है कि शिव सुंदर दास की अगुवाई वाली सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने प्रदर्शन और क्षमता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया है ।

End of Feed