IPL 2025 Date: आईपीएल 2025 की तारीख आई सामने, यहां जानिए कब शुरू होगा टूर्नामेंट

IPL 2025 Date: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आज अचानक आईपीएल 2025 ही नहीं, बल्कि अगले तीन आईपीएल सीजन की तारीखों का ऐलान कर दिया। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों को लेकर भी जानकारी दी जिनको आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में शामिल होना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 के लिए तारीखों का ऐलान
  • बीसीसीआई ने जारी की तीन सीजन की तारीखें
  • 14 मार्च 2025 से होगा 18वें सीजन का आगाज

IPL 2024 Date: अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग 14 मार्च से 25 मई के बीच होगा । बीसीसीआई ने आईपीएल टीमों को यह बताया है और 2026 तथा 2027 सत्र के लिये भी यही विंडो रखी है। बीसीसीआई ने जेद्दा में रविवार से होने वाली दो दिवसीय नीलामी में चोटों से जूझने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, भारतीय मूल के अमेरिकी तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर और मुंबई के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तामोर को भी शामिल करने का फैसला किया है।

IPL 2025 Date

आईपीएल 2025 की तारीख आई सामने

टीमों को भेजे गए पत्र में बोर्ड ने कहा कि अगले तीन सत्र की तारीखें इसलिये साझा की गई है ताकि टीमों को खिलाड़ियों की नीलामी की रणनीति बनाने में मदद मिल सके। वर्ष 2026 में टूर्नामेंट 15 मार्च से 31 मई तक और 2027 में 14 मार्च से 30 मई तक होगा । तीनों फाइनल रविवार को खेले जायेंगे।

End of Feed