टीम इंडिया की जर्सी पर BYJU'S की जगह दिखेगा इस कंपनी का लोगो, BCCI ने किया ऐलान

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 1, 2023, 10:22 AM IST

BCCI, Team India Lead Sponsor: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को टाइटल स्पॉन्सर का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया की जर्सी पर आगामी तीन सालों तक BYJU'S की जगह नया लोगों नजर आएगा। वहीं, बोर्ड ने पिछले दिनों एडिसास को नया किट स्पॉन्सर चुना था।

BCCI, Team India Lead Sponsor: टीम इंडिया की जर्सी पर BYJU'S की जगह अब नया लोगों नजर आएगा। यह लोगों Dream11 का होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को लीड स्पॉन्सर का ऐलान कर दिया। इसके लिए बोर्ड ने पिछले दिनों एक टेंडर जारी किया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड ने आगामी तीन साल के लिए Dream11 को नया लीड स्पॉन्सर चुना है। इससे पहले टीम इंडिया की जर्सी पर BYJU'S का लोगो हुआ करता था।

विंडीज दौरे पर दिखेगा नया लोगो

बीसीसीआई के अनुसार, टीम इंडिया की जर्सी पर नया लोगो Dream11 विंडीज दौरे पर नजर आएगी। भारत इसी महीने विंडीज दौरे पर जाएगी। इस दौरान भारत और वेस्टइंडीज के बीच 10 मैच यानी दो टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीजी की शुरुआत 12 जुलाई से टेस्ट मुकाबले से होगी।

End of Feed