Asia Cup 2025 Champion: बीसीसीआई ने खोला एशिया कप चैंपियन टीम के लिए खजाना, करोड़ों के ईनाम का किया ऐलान

बीसीसीआई ने पाकिस्तान को फाइनल में रौंदकर एशिया कप का नौवीं बार टीम इंडिया को चैंपियन बनने वाली टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए करोड़ों की इनामी राशि का ऐलान कर दिया है। एशिया कप की प्राइज मनी से ये राशि तकरीबन 9 से 10 गुना ज्यादा है।

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार 28 सितंबर , 2025 को खेले गए फाइनल मैच में 5 विकेट के अंतर से मात देकर एशिया कप का खिताब नौवीं बार अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। भारतीय टीम एशिया कप 2025 में अजेय रही और सात में से सात मैच में जीत हासिल करके चैंपियन बनी। इस दौरान टीम इंडिया ने फाइनल सहित पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच खेले और तीनों में जीत दर्ज की और क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर को 3-0 के अंतर से फतह कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य मिला था जिसे उसने तिलक वर्मा की 53 गेंद में 69 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी की बदौलत हासिल कर लिया।

Indian Cricket team

एशिया कप में खिताबी जीत का जश्न मनाती भारतीय क्रिकेट टीम

बीसीसीआई ने किया 21 करोड़ के ईनाम का ऐलान

टीम इंडिया की खिताबी जीत के बाद प्रेंजेंटेशन सेरेमनी में भले ही ट्रॉफी को लेकर विवाद हो गया और टीम इंडिया को बगैर ट्रॉफी, विनर्स मेडल और प्राइज मनी चेक के जश्न मनाना पड़ा। लेकिन बीसीसीआई ने खिताब जीतने वाली टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ के लिए 21 करोड़ रुपये की ईनामी राशि का ऐलान करके पाकिस्तान को आईना दिखा दिया।

End of Feed