बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रफ्तार के किंग की हुई एंट्री

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है। आईपीएल में अपनी रफ्तार से कहर बरपाने वाले मयंक यादव को पहली बार मौका मिला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐसान
  • रफ्तार के किंग मयंक यादव को पहली बार मिला टीम इंडिया में मौका
  • नीतीश कुमार रेड्डी भी टी20 टीम मे ंजगह हासिल करने में हुए सफल

बेंगलुरू: बीसीसीआई ने 6 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ घर पर खेली जाने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम में रफ्तार के किंग मयंक यादव को मौका मिला है। उनके साथ ही हैदराबादी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी मौका मिला है। ईशान किशन की टीम में वापसी नहीं हुई है। विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन के साथ जितेश शर्मा को मौका मिला है। रुतुराज गायकवाड़ को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली है।

Mayank Yadav

मयंक यादव

मयंक यादव और नीतीश रेड्डी को मिला पहली बार मौका

टेस्ट सीरीज में शिरकत कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मयंक यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा संभालेंगे। मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है। नीतीश रेड्डी को आईपीएल 2024 का इमर्जिंग प्लेयर चुना गया था। वहीं मयंक यादव ने अपनी तेज गेंदबाजी कहर बरपाया था। ऐसे में दोनों को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। टीम में वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती को बतौर स्पिनर चुना गया है।

End of Feed