IND vs ENG: इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी भारतीय टीम, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

India tour of England Schedule: इंग्लैंड के खिलाफ अगले साल खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून 2025 को लीड्स मे खेला जाने वाला है। आइए जानते हैं पूरा शेड्यूल

India tour of England Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल जून में इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। इस दौरान भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है। भारत के 2025 के इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम गुरुवार को घोषित किया गया, जिसमें पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा।

ind vs eng schedule

भारत बनाम इंग्लैंड शेड्यूल (फोटो- ICC)

पांच मैचों की सीरीज़ का दूसरा टेस्ट 2-6 जुलाई तक होगा, जबकि तीसरा टेस्ट 10-14 जुलाई तक लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स स्टेडियम में होगा।चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई तक मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा, जबकि अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त तक लंदन के द ओवल में होगा।

End of Feed