बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का बीसीसीआई ने किया ऐलान, दो धाकड़ खिलाड़ी हुए बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 3, 2023, 12:07 AM IST

बीसीसीआई ने 9 जुलाई से शुरू होने जा रहे भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बांग्लादेश दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कई धाकड़ खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है।

नई दिल्ली: भारत ने नौ जुलाई से मीरपुर में शुरू होने वाले बांग्लादेश के सीमित ओवरों के दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा की, जिसमें दाएं हाथ की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और विकेटकीपर ऋचा घोष को बाहर रखा गया। इन दोनों के अलावा युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल को नजरअंदाज किया गया। भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैच खेलने हैं। सभी छह मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (एसबीएनसीएस) में खेले जाएंगे।

Indian Womens Cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (साभार ICC)

हरमनप्रीत कौर टीम का नेतृत्व करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। विकेटकीपर बल्लेबाज घोष को बाहर किया जाना आश्चर्यजनक है। इसके लिए कोई कारण भी नहीं बताया गया है। टीम में तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को भी जगह नहीं दी गई है। उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। उन्हें भी क्यों बाहर किया गया है इसका भी कोई जवाब नहीं दिया गया है।

End of Feed