रविवार को होगी बीसीसीआई की सालाना बैठक, जानिए क्या है एजीएम का मुख्य एजेंडा

बीसीसीआई की 93वीं सालाना बैठक रविवार को बेंगलुरू में आयोजित होगी। जानिए इस बैठक के क्या होंगे मुख्य मुद्दे? क्या नए सचिव के चुनाव का उठेगा बैठक में मुद्दा?

KEY HIGHLIGHTS
  • रविवार को बेंगलुरू में होगी बीसीसीआई की सालाना बैठक
  • नए सचिव का चुनाव नहीं है बैठक का एजेंडा
  • जय शाह के बाद कौन लेगा आईसीसी की बैठकों में भाग इसपर होगा फैसला

बेंगलुरू: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की रविवार को होने वाली 93वीं सालाना बैठक का मुख्य एजेंडा आईसीसी की बैठकों में भारत के दो प्रतिनिधियों का चुनाव होगा और निवर्तमान सचिव जय शाह के बाद नये सचिव की तलाश एजेंडे में नहीं है। बैठक इसलिये भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यूएई में महिला टी20 विश्व कप के बाद दुबई में आईसीसी कांक्लेव होने वाली है।

Arun singh Dhumal and Jay Shah

अजय कुमार धूमल और जय शाह (साभार Jay Shah Twitter)

आईसीसी की बैठकों में कौन करेगा शिरकत

महिला टी20 विश्व कप का फाइनल 20 अक्टूबर को दुबई में है और तब तक शाह बीसीसीआई सचिव पद पर रहेंगे। वह एक दिसंबर को आईसीसी चेयरमैन का पद संभालेंगे। बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली का कार्यकाल खत्म होने के बाद से शाह आईसीसी बैठकों में भारत की नुमाइंदगी करते आये हैं। बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी वैकल्पिक निदेशक हैं जो बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व आईसीसी बैठकों में कर सकते हैं लेकिन अभी तक ऐसा हुआ नहीं है। उनके कार्यकाल का एक ही साल बचा है लिहाजा देखना होगा कि वह वैकल्पिक निदेशक बने रहेंगे या किसी और को नामित किया जायेगा।

End of Feed