तौहीद हृदोय की अर्धशतकीय पारी की बदौलत बांग्लादेश ने ड्रॉ कराया दूसरा टेस्ट, वेस्टइंडीज ने 1-0 से जीती सीरीज

तौहीद हृदोय की दूसरी पारी में 82 रन की शानदार पारी की बदौलत बांग्लादेश की टीम सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने में सफल रही लेकिन विंडीज ने दो मैच की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली।

सिलहट (बांग्लादेश): पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले तौहीद हृदोय के दूसरी पारी में 82 रन की बदौलत बांग्लादेश ने सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया। वेस्टइंडीज ने दो मैचों की इस शृंखला को 1-0 से अपने नाम किया। उसने पहला टेस्ट आठ विकेट से जीता था। जीत के लिए 369 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने खराब रोशनी के कारण खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 184 रन बना लिए थे। हृदोय ने पहली पारी में नाबाद 242 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। इसके साथ ही वह एक ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक और अर्धशतक लगाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बन गए।

West Indies Cricket team

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने वाली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट Bangladesh Cricket X)

विंडीज ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 398 रन पर की घोषित

वेस्टइंडीज ने पांचवें दिन तीन विकेट पर 345 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 398 रन बनाकर घोषित कर दी। इस तरह बांग्लादेश के सामने जीत के लिए लगभग ढाई सत्र में 369 रन का लक्ष्य था। कावेम हॉज बीते दिन के अपने खाते में सिर्फ दो रन जोड़ सके और 142 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी में 133 रन बनाने वाले आमिर जांगू 39 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए ताइजुल इस्लाम, नईम हसन और मेहदी हसन की स्पिनरों की तिकड़ी ने दो-दो विकेट लिए।

End of Feed