BAN vs SL: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सत्र का धमाकेदार अंदाज, श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति में बांग्लादेश

BAN vs SL: बांग्लादेश ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए पहले दिन के खेल खत्म होने तक अपनी स्थिति मजबूत कर ली। एक वक्त टीम 45 रन पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, लेकिन उसके बाद शांतो और मुशफिकुर ने शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

BAN vs SL: नजमुल हुसैन शांतो और मुशफिकुर रहीम के बीच चौथे विकेट के लिए 247 रनों की अटूट साझेदारी के दम पर बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरूआती दिन मंगलवार को तीन विकेट पर 293 रन के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर ली। दिन का खेल खत्म होते समय कप्तान शांटो 136 और मुशफिकुर 105 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। शांतो और मुशफिकुर की साझेदारी उस समय शुरू हुई जब बांग्लादेश 45 रन पर तीन विकेट गंवा कर मुश्किल स्थिति में था।

BAN vs SL

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (साभार-AP_

इन दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों में बांग्लादेश के लिए चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2018 से लिटन दास और मोमिनुल हक के नाम था जिन्होंने 180 रनों की साझेदारी की थी। श्रीलंका ने इससे पहले दिन की शानदार शुरुआत की जब असिथा फर्नांडो ने इनामुल हक को खाता खोले बगैर चलता किया जिसके बाद पदार्पण कर रहे ऑफ स्पिनर थारिंदु रत्नायके ने दो विकेट चटकाते हुए सलामी बल्लेबाज शदमन इस्लाम (14) और मोमिनुल हक (29) को चलता किया।

End of Feed