BAN vs IRE 2nd Test: 100वें टेस्ट में इतिहास रचने के कगार पर मुश्फिकुर रहीम, इन प्लेयर्स ने हासिल की है ये उपलब्धि

बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच मीरपुर में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन मुश्फिकुर रहीम इतिहास रचने की कगार पर हैं। ऐसा रहा दूसरे टेस्ट के पहले दिन के खेल का हाल।

मीरपुर: बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच मीरपुर में दूसरा टेस्ट बुधवार से शुरू हुआ। बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम के करियर का यह 100वां टेस्ट है। इसलिए यह विशेष है। रहीम इस मैच को और यादगार बनाने की दहलीज पर हैं और शतक की दहलीज पर हैं। पहले दिन के खेल की समाप्ति तक बांग्लादेश ने 4 विकेट के नुकसान पर 292 रन बना लिए हैं। मुशफिकुर रहीम 99 रन पर नाबाद हैं। 187 गेंद की पारी में 5 चौके लगा चुके हैं। उनके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास 47 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 90 रन की साझेदारी हो चुकी है।

Mushfiqur Rahim

मुश्फिकुर रहीम (फोटो क्रेडिट Bangladesh Cricket)

गुरुवार को जब खेल शुरू होगा, तो पहले या दूसरे ओवर में ही रहीम अपना शतक पूरा कर सकते हैं। अगर रहीम अपना शतक पूरा करने में सफल रहते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट में उनका ये 13वां शतक होगा। साथ ही 100वें टेस्ट में शतक लगाने की अनूठी उपलब्धि उनके नाम हो जाएगी। अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाने की उपलब्धि अब तक 11 बल्लेबाज हासिल कर चुके हैं।

End of Feed