Bangladesh Squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश ने की टीम की घोषणा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की घोषणा कर दी गई है। बांग्लादेश की इस टीम में सौम्य सरकार की वापसी हुई है जो 2021 के बाद टेस्ट फॉर्मेट में उतरेंगे। अब तक 16 टेस्ट खेल चुके सौम्य सरकार मिडिल ऑर्डर में टीम के अहम खिलाड़ी हैं।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर दी। पहले टेस्ट में बांग्लादेश की कमान नजमुल हसन शांतो के पास है जो साल 2003 के बाद पहली बार बांग्लादेश की कप्तानी करेंगे। यह सीरीज इसलिए खास है क्योंकि इसमें आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (2025-27) के महत्वपूर्ण प्वाइंट दांव पर लगे होंगे। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के लिए पहले ही टीम की घोषणा कर दी है। बांग्लादेश की इस टीम में सौम्य सरकार की वापसी हुई है जो 2021 के बाद टेस्ट फॉर्मेट में उतरेंगे। अब तक 16 टेस्ट खेल चुके सौम्य सरकार मिडिल ऑर्डर में टीम के अहम खिलाड़ी हैं। शांतो और सरकार के अलावा, बल्लेबाजी में मुश्फिकुर रहीम, मोमिनुअल हक और शादमान इस्लाम जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं।

bangladesh Squad

बांग्लादेश टीम (साभार-X)

बात गेंदबाजी की करें तो नाहिद राणा के इंजरी के बाद इसकी सारी जिम्मेदारी तस्कीन अहमद के कंधों पर है। तस्कीन के अलावा हसन महमूद, खालिद अहमद और इबादत हुसैन गेंदबाजी क्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस टीम में पहली बार अब मुसफिक हसन को भी शामिल किया गया है। मेहदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम स्पिन विभाग का नेतृत्व करेंगे।

End of Feed