बांग्‍लादेश को लगा करारा झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट से बाहर हुआ प्रमुख खिलाड़ी

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 18, 2022, 05:12 PM IST

Ebadot Hossain ruled out of 2nd test: बांग्‍लादेश को भारत के हाथों पहले टेस्‍ट में 188 रन की शिकस्‍त झेलनी पड़ी। बांग्‍लादेश को दूसरे टेस्‍ट से पहले जोरदार झटका लगा है। प्रमुख तेज गेंदबाज इबादत हुसैन चोटिल होने के कारण निर्णायक मैच से बाहर हो गए हैं। बांग्‍लादेश ने रिप्‍लेसमेंट की घोषणा की।

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्‍लादेश को पहले टेस्‍ट में भारत के हाथों 188 रन की शिकस्‍त मिली
  • इबादत हुसैन चोटिल होकर दूसरे टेस्‍ट से हुए बाहर,नासुम अहमद को शामिल किया
  • भारत और बांग्‍लादेश के बीच दूसरा टेस्‍ट 22 दिसंबर से शुरू होगा

ढाका: भारत (India Cricket team) और बांग्‍लादेश (Bangladesh Cricket team) के बीच दूसरा व अंतिम टेस्‍ट 22 दिसंबर से मीरपुर में खेला जाएगा। बांग्‍लादेश को दूसरे टेस्‍ट से पहले जोरदार झटका लगा है। प्रमुख तेज गेंदबाज इबादत हुसैन (Ebadot Hossain) चोटिल होने के कारण दूसरे टेस्‍ट से बाहर हो गए हैं। बाएं हाथ के स्पिनर नासुम अहमद (Nasum Ahmed) को विकल्‍प के रूप में शामिल किया गया है।

nasum ahmed

नासुम अहमद

बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम के चयनकर्ता हबीबुल बशर ने कहा, 'इबादत हुसैन को पहले टेस्‍ट के दौरान पीठ में चोट लगी थी। वो दूसरे टेस्‍ट के लिए फिट नहीं होंगे। इसलिए हमने उनकी जगह नासुम को शामिल किया है जबकि हमें फैसला लेना है कि ढाका में हम अतिरिक्‍त स्पिनर खिलाएंगे या नहीं।' भारत ने पहले टेस्‍ट में बांग्‍लादेश को 188 रन से मात देकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

End of Feed