Tamim Iqbal Heart Attack: दिग्गज बांग्लादेशी बल्लेबाज तमीम इकबाल को मैदान पर पड़ा दिल का दौरा, लाइफ सपोर्ट पर रखा

Tamim Iqbal Suffers Heart Attack: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व कप्तान तमीम इकबाल के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। करोड़ों क्रिकेट फैंस तब सदमे में आ गए जब तमीम एक मैच के दौरान खेलते हुए सीने के दर्द की शिकायत करते हैं और बाद में पता चलता है कि उनको जोरदार हार्ट अटैक आया है। आइए जानते हैं उनकी ताजा स्थिति और डॉक्टरों ने क्या कहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • तमीम इकबाल को आया गंभीर हार्ट अटैक
  • मैच खेलते हुए सीने में दर्द हुआ था
  • अब लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं तमीम

Tamim Iqbal Heart Attack News: क्रिकेट फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को हाल में अलविदा कहने वाले बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज व पूर्व कप्तान तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) को मैदान पर खेलते हुए हार्ट अटैक आया है। ढाका प्रीमियर लीग मैच के दौरान सीने में दर्द होने के बाद तमीम इकबाल को अस्पताल ले जाया गया। तमीम को मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब के बीच ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग खेल के दौरान सीने में दर्द हुआ। तमीम को तुरंत अस्पताल ले जाने के लिए एक हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई, लेकिन वह उड़ाया नहीं जा सका। तमीम को फाजिलतुन्नेस अस्पताल ले जाया गया। बांग्लादेश के स्थानीय जमुना टीवी के अनुसार, तमीम की हालत गंभीर है और उसे लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। तमीम को ढाका ले जाने के प्रयास चल रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ढाका ले जाना मुश्किल होगा। बाद में, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चिकित्सक डॉ देबाशीष चौधरी ने पुष्टि की कि तमीम को जोरदार दिल का दौरा पड़ा है।

Tamim Iqbal Suffers Heart Attack

तमीम इकबाल को पड़ा गंभीर दिल का दौरा

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चिकित्सक डॉ. देबाशीष चौधरी ने कहा, "स्थानीय अस्पताल में उनकी शुरुआती जांच की गई, जहां हल्की हृदय संबंधी समस्याओं का संदेह था। उन्हें ढाका ले जाने के प्रयास किए गए, लेकिन हेलीपैड के रास्ते में उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और उन्हें वापस ले जाना पड़ा। बाद में मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उन्हें बहुत बड़ा दिल का दौरा पड़ा था।"

End of Feed