IND vs BAN: 'हम जीत के लिए खेलेंगे..' भारत पहुंचते ही बांग्लादेश के कप्तान ने अपने गेम प्लान का किया खुलासा

IND vs BAN: भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम का जोश काफी हाई नजर आ रहा है। टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शन्तो ने भारत पहुंचते ही एक बड़ा बयान दिया है और टीम को इस सीरीज में जीत की उम्मीद जताई है।

IND vs BAN: भारत के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम चेन्नई पहुंच गई है। आत्मविश्वास से भरपूर बांग्ला टाइगर्स की टीम के कप्तान ने भारत पहुंचते ही अपनी टीम की नीति साफ कर दी है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारत की ताकत को लेकर चिंतित हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि उनकी टीम में 'अतिरिक्त आत्मविश्वास' है।

bangladesh test team ap

बांग्लादेश टेस्ट टीम (फोटो- AP)

गौरतलब है कि बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को हराकर ऐतिहासिक सीरीज जीती है। यह टेस्ट सीरीज में पहली बार है। नजमुल हुसैन शांतो की अगुआई वाली टीम ने एशियाई प्रतिद्वंद्वियों पर 2-0 से सीरीज जीत हासिल की, जिससे भारत के बड़े दौरे से पहले उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। दौरे से पहले अपनी टीम की मानसिकता के बारे में बताते हुए शांतो ने कहा कि वे दोनों मैच जीतने के लिए खेलेंगे।

End of Feed