BAN vs NED 1st T20I: बांग्लादेश ने पहले टी20 में नीदरलैंड को दी 8 विकेट से मात, तस्कीन अहमद और लिट्टन दास ने दिलाई जीत

बांग्लादेश ने सिलहट में नीदरलैंड को तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में 8 विकेट के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

सिलहट: मेजबान बांग्लादेश ने नीदरलैंड को तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 8 विकेट के अंतर से मात देकर 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में बांग्लादेश के कप्तान लिट्टन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और नीदरलैंड की टीम को 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन पर रोक दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 137 रन के लक्ष्य को 8 विकेट और 39 गेंद शेष रहते 13.3 ओवर में लिट्टन दास की 54 और सैफ हुसैन की 36 रन की नाबाद पारियों की बदौलत हासिल कर लिया। शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेच चटकाने वाले तस्कीन अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Taskin Ahmed

तस्कीन अहमद (फोटो क्रेडिट Bangladesh Cricket)

स्कॉटलैंड ने बनाए 136 रन

दो विकेट जल्दी-जल्दी गंवाने के बाद निदामनुरू और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स स्कोर को 66 रन तक ले गए। एडवर्ड्स 10वें ओवर की चौथी गेंद पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सैफ हसन ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इसके बाद विकेटों की झड़ी लगी रही और नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन बना सकी। तस्कीन अहमद बांग्लादेश के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 28 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। 2 विकेट सैफ हसन के खाते में गए। एक सफलता मुस्तफिजुर रहमान को मिली। निदामनुरू नीदरलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज रहे उन्होंने 26(26) रन की पारी खेली।

End of Feed