NZ vs BAN: पहले टी20 में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को दी पटखनी, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 27, 2023, 05:39 PM IST

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है। टीम की जीत के हीरो ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज रहे। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाया।

नेपियर (न्यूजीलैंड): सलामी बल्लेबाज लिटन दास की नाबाद 42 रन की धैर्य पूर्ण पारी की मदद से बांग्लादेश ने नेपियर में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया। बांग्लादेश में शनिवार को तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 98 रन पर आउट करके इस देश में सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। इसके चार दिन बाद बांग्लादेश ने पहली नौ गेंद के अंदर तीन विकेट हासिल किये और न्यूजीलैंड को 9 विकेट पर 134 रन पर रोक दिया।

Bangladesh Cricket team

बांग्लादेश क्रिकेट टीम

जिमी नीशम ने खेली 48 रन की पारी

न्यूजीलैंड की तरफ से जिमी नीशाम ने सर्वाधिक 48 रन बनाए जबकि कप्तान मिशेल सेंटनर ने 23 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश की तरफ से शोरिफुल इस्लाम ने तीन जबकि मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में बांग्लादेश ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 137 रन बनाकर जीत दर्ज की और तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाई।

End of Feed