अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, जानिए किसे बनाया कप्तान

Bangladesh Squad Against Afghanistan: बांग्लादेश ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर कंगारुओं के खिलाफ उसकी धरती पर पहली टेस्ट जीत दर्ज की थी। डार्विन के मरारा ओवल में दो मैचों की सीरीज का पहला मैच बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीतकर इतिहास रच दिया था।

Bangladesh Squad Against Afghanistan: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 9 अक्टूबर 2026 से यूएई में खेले जाने वाले इस टीम की कमान एक बार फिर नजमुल हुसैन शांतो के हाथों में रहेगी। गौरतलब है कि बांग्लादेश ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतकर सबको चौंका दिया था। बांग्लादेश की टीम ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर पहली टेस्ट जीत हासिल की थी। डार्विन में तंजिद हसन के शतक और मेहदी हसन मिराज के 5 विकेट के दम पर बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।

Bangladesh

बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान (फोटो साभार- @BCBtigers)

अफगानिस्तान के खिलाफ 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

अफगानिस्तान के खिलाफ भी बांग्लादेश की टीम उसी लय को जारी रखना चाहेगी। टीम की बात करें तो टॉप ऑर्डर में तंजिद हसन, शादमान इस्लाम और मोमिनुल हक पर जिम्मेदारी होगी। वहीं मिडिल ऑर्डर में कप्तान शांतो के साथ अनुभवी मुशफिकुर रहीम, लिटन दास और तौहीद हृदोय हैं। जबिक, सौम्य सरकार और विकेटकीपर जाकेर अली अनिक भी स्क्वॉड में हैं। ऑलराउंडर में मेहदी हसन मिराज सबसे अहम कड़ी होंगे, वहीं स्पिन विभाग में उनके साथ तैजुल इस्लाम होंगे। तेज गेंदबाजी में हसन महमूद, शोरिफुल इस्लाम, खालिद अहमद और लंबे समय बाद वापसी कर रहे इबादत हुसैन चौधरी को मौका मिला है।

End of Feed