बांग्लादेश और अमेरिका में होगा ओलंपिक 2028 का क्रिकेट क्वालीफायर

Bangladesh and America to host LA28 Olympic Cricket Qualifiers: आईसीसी ने घोषणा कर दी है कि लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्रिकेट के क्वालीफायर मुकाबले फरवरी-मार्च 2028 में बांग्लादेश और अमेरिका में आयोजित किए जाएंगे। क्रिकेट 128 साल के अंतराल के बाद ओलंपिक खेलों में वापसी करेगा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को घोषणा की कि लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्रिकेट के क्वालीफायर मुकाबले फरवरी-मार्च 2028 में बांग्लादेश और अमेरिका में आयोजित किए जाएंगे। क्रिकेट 128 साल के अंतराल के बाद ओलंपिक खेलों में वापसी करेगा।लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए पुरुष क्वालीफायर का आयोजन बांग्लादेश में पांच से 13 फरवरी 2028 तक होगा जबकि महिला क्वालीफायर अमेरिका में 26 फरवरी से पांच मार्च 2028 तक खेला जाएगा।

ICC Announces LA28 Olympic Cricket Qualifiers Schedule

आईसीसी ने ओलंपिक 2028 क्रिकेट क्वालीफायर्स के मेजबान तय किए (Olympics.com)

आईसीसी ने बाली में हुई बैठकों के बाद जारी बयान में कहा, "ये प्रतियोगिताएं लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी के लिए क्वालीफिकेशन प्रक्रिया का अंतिम चरण होंगी।" इस प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार-चार टीम के दो समूहों में बांटा जाएगा। इसमें कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम अपने समूह की बाकी टीमों से एक-एक बार भिड़ेगी। दोनों समूहों की शीर्ष टीम फाइनल में पहुंचेंगी। फाइनल जीतने वाली टीम लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए अंतिम क्वालीफिकेशन स्थान हासिल करेगी।

End of Feed