T20 World cup 2024: BAN vs SL T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Bangladesh vs Sri Lanka Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार (08 जून 2024) को बांग्लादेश का सामना एक बार की चैम्पियन श्रीलंका से होगा। डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में कड़ा टक्कर देखने को मिल सकता है। टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा सीजन में बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम पहली बार उतर रही है। बांग्लादेश की टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अपना आगाज करने उतरेगी। टीम को वॉर्मअप मुकाबले में टीम इंडिया से करारी हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन टीम श्रीलंका के खिलाफ नई रणनीति के साथ उतरेगी। वहीं, श्रीलंका की बात करें तो टीम को टी20 वर्ल्ड कप में एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टीम अपने दूसरे मुकाबले में जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी।
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।
BAN और SL हेड टू हेड
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच 2007 से अभी तक कुल 16 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें श्रीलंका पड़ता काफी मजबूत है। टीम को 11 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 5 मुकाबले में जीत मिली है। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच हाईएस्ट स्कोर 215 रन है, जबकि लोएस्ट स्कोर 83 रन है।
BAN vs SL T20 Match, बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
दिनांक: 08 जून 2024
समय: 6: 00 AM
मैदान: ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास
बांग्लादेश और श्रीलंका ड्रीम-11 भविष्यवाणी
विकेटकीपर: लिटन दास, कुसल मेंडिस।
बल्लेबाज: महमूदुल्लाह, पथुम निसंका।
ऑलराउंडर: एंजेलो मैथ्यूज, शाकिल अल हसन, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा।
गेंदबाज: मुस्तफिजुर रहमान, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका न्यू कप्तान और उप कप्तान
कप्तान: वानिंदु हसरंगा।
उप-कप्तान: मथीशा पथिराना।
बांग्लादेश का स्क्वॉड ( Bangladesh Squads)
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद ह्रदय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।
श्रीलंका का स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)
वानिन्दु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलांका, कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।
(*Disclaimer: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)
