LIVEBangladesh vs South Africa Highlights: दक्षिण अफ्रीका की एक और बड़ी जीत, बांग्लादेश को दी पटखनी

Bangladesh vs South Africa Highlights: दक्षिण अफ्रीका की एक और बड़ी जीत, बांग्लादेश को दी पटखनी
BAN vs SA Cricket Score, Bangladesh vs South Africa World Cup 2023 Highlights (बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व कप मैच क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): क्विंटन डी कॉक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 में एक और जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हराया। यह दक्षिण अफ्रीका की 5 मैचों में चौथी जीत है। इसी जीत के साथ टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 382 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक ने 124.28 की स्ट्राइक रेट से 140 गेंदों पर 15 चौके और 7 छक्के की मदद से 174 रन की पारी खेली। यह उनका मौजूदा वर्ल्ड कप में तीसरा शतक है। हेनरिक क्लासेन ने 90 रन और कप्तान एडेन मार्करन ने 60 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के हसन महमूद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम 46.4 ओवर में 233 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की यह लगातार चौथी हार है। महमूदुल्लाह ने 10 चौके और 3 छक्के की मदद से शतक जड़ा और वे सबसे ज्यादा 111 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के जेराल्ड कोएत्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
SA va BAN Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने दर्ज की बड़ी जीत
दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हराया। पहले खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 382 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम 46.4 ओवर में 233 रन पर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका की यह 5 मैचों में चौथी जीत है। इसी जीत के साथ टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
SA va BAN Live Score: महमूदुल्लाह ने जड़ा शतक
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महमूदुल्लाह डटे हुए हैं। उन्होंने 104 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। इस शतक के साथ बांग्लादेश की टीम 215 रन बनाकर खेल रही है।
SA va BAN Live Score: बांग्लादेश ने पार किया 200 का स्कोर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खराब शुरुआत करने वाली बांग्लादेश ने 41.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 का स्कोर पार कर लिया। महमूदुल्लाह और मुस्तफिजुर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
SA va BAN Live Score: महमूदुल्लाह ने जड़ा अर्धशतक
महमूदुल्लाह ने अर्धशतकीय पारी खेलकर जीत के उम्मीद को बरकरार रखा है। उन्होंने 67 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ बांग्लादेश का स्कोर 150 के करीब पहुंच गई है।
SA va BAN Live Score: बांग्लादेश को लगा 7वां झटका
बाग्लादेश को 150 रन के अंदर 7वां झटका लगा। नसुम अहमद 19 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
SA va BAN Live Score: बांग्लादेश की टीम लड़खड़ाई
बांग्लादेश की टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। 85 रन के अंदर आधी टीम पवेलियन वापस लौट गई है। मेहदी हसन मिराज भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 11 रन बनाकर आउट हो गए। टीम 22 ओवर 6 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाकर खेल रही है।
SA va BAN Live Score: बांग्लादेश का स्कोर 100 के करीब
खराब शुरुआत के बाद बांग्लादेश की टीम का स्कोर 100 के करीब पहुंच गई है। टीम 21 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाकर खेल रही है। महमूदुल्लाह और मेहदी हसन मिराज क्रीज पर हैं।
SA va BAN Live Score: लिट्टन भी नहीं खेल पाए बड़ी पारी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश की टीम लड़खड़ा गई है। टीम को 15 ओवर में 58 रन पर 5वां झटका लगा। लिट्टन दास रबाडा की गेंद को नहीं पढ़ पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए।
SA va BAN Live Score: बांग्लादेश की टीम लड़खड़ाई
बांग्लादेश की टीम लड़खड़ा गई है। टीम को 50 रन के अंदर चौथा झटका लगा। मुश्फिकुर रहीम भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 8 रन बनाकर आउट हो गए।
SA va BAN Live Score: 10 ओवर का खेल हुआ खत्म
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश का 10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही है।
SA va BAN Live Score: कप्तान भी नहीं दिखा पाए कमाल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन भी कलात्मक प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और महज एक रन बनाकर वापस लौट गए। अब लिट्टन दास और मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर हैं।
SA va BAN Live Score: बांग्लादेश को लगे दो गेंदों पर दो झटके
जवाब का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को दो गेंदों पर दो बड़े झटके लगे। तजिंद हसन के बाद नजमुल हुसैन शांतों बिना खाता खोले वापस लौट गए। अब क्रीज पर लिट्टन दास और शाकिब अल हसन हैं।
SA va BAN Live Score: तजिंद नहीं खेल पाए बड़ी पारी
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तजिंद हसन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 12 रन पर आउट हो गए।
SA va BAN Live Score: सिर्फ दो बना पाए
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरी बांग्लादेश की धीमी शुरुआत हुई। टीम पहले ओवर में सिर्फ दो रन बना पाई।
Bangladesh vs South Africa LIVE: दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट पर 382 रन
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी वनडे विश्व कप के मैच में मंगलवार को पांच विकेट पर 382 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 174 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद ने दो विकेट लिए।
Bangladesh vs South Africa LIVE: क्या क्लास लेवल का क्रिकेट खेलते हैं क्लासेन
Bangladesh vs South Africa LIVE: बांग्लादेश का जीतना बेहद मुश्किल- इंटरनेट पोल
Bangladesh vs South Africa LIVE: इस खिलाड़ी ने भी पूरा किया पचासा
वहीं, एच क्लासेन ने भी टीम के लिए सहयोगी पारी खेली और अपना अर्धशतक पूरा किया। 34 गेंद में उन्होंने 50 रन बनाए और इसमें एक चौका व चार छक्के शामिल रहे।
बांग्लादेश को मिला बड़ा विकेट, क्विंटन 174 रन बनाकर आउट
आगे टीम को चौथा झटका क्विटन डिकॉक के नाते लगा। वह 46वें ओवर में 174 रन बनाकर आउट हुए। 140 रनों में उन्होंने यह धाकड़ पारी खेली, जिसमें 15 चौके और सात छक्के शामिल रहे।
Bangladesh vs South Africa LIVE: मर्कम के रूप में प्रोटिया टीम को तीसरा झटका
वैसे, दक्षिण अफ्रीकी टीम को तीसरा झटका ए.मर्कम के रूप लगा। वह 31वें ओवर में शाकिब अल हसन की बॉल पर लिटन दास को अपना कैच दे बैठे। 60 बॉल्स पर उन्होंने 60 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल हैं।