LIVE

BAN vs NZ Highlights, Champions Trophy 2025,: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में की एंट्री, चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश और पाकिस्तान का सफर खत्म

BAN vs NZ Highlights: चैंपियंस ट्रॉफी के छठे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है। डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान टूर्नाेमेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी।
BAN vs NZ Highlights, Champions Trophy 2025,: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में की एंट्री, चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश और पाकिस्तान का सफर खत्म
BAN vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र के शानदार शतक और टॉम लैथम के अर्धशतकीय पारी के दम पर चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 237 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक 112 रन की पारी रचिन रवींद्र ने खेली। रचिन के अलावा टॉम लैथम ने 55 रन की पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 129(135) रन की साझेदारी की और न्यूजीलैंड की जीत सुनिश्चित कर दी। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ग्रुप ए से दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम भारत है जबकि बांग्लादेश और पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया। न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल अपने ग्रुप में बेहतर नेट रन रेट के कारण टॉप पर पहुंच गई है।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने कप्तान नजमुल हसन शांतो के 77 और जाकेर अली की 45 रनों की पारी के दम पर 236 रन बनाए। न्यूजीलैंड के सामने 237 रन का लक्ष्य था। न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए और बांग्लादेश के बल्लेबाजों को टिकने का कोई मौका नहीं दिया। बांग्लादेश ने सधी हुई शुरुआत की। पहले विकेट के लिए शांतो और तंजीद हसन ने 45 रन की साझेदारी की। 45 रन के स्कोर पर तंजीद हसन 24 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन दूसरे छोर पर कप्तान शांतो डंटे रहे और छोटी-छोटी साझेदारी करते रहे। छठे विकेट के तौर पर शांतो 77 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में जाकिर अली ने 45 और रिशाद हुसैन ने तेज-तर्रार 26 रन की पारी खेली।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, जाकेर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान।
Feb 24, 2025 | 10:05 PM IST

BAN vs NZ Live Score: बांग्लादेश को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र के शानदार शतक और टॉम लैथम के अर्धशतकीय पारी के दम पर चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 237 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक 112 रन की पारी रचिन रवींद्र ने खेली। रचिन के अलावा टॉम लैथम ने 55 रन की पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 129(135) रन की साझेदारी की और न्यूजीलैंड की जीत सुनिश्चित कर दी। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
Feb 24, 2025 | 09:10 PM IST

BAN vs NZ Live Score: रचिन रवींद्र ने जड़ा शतक, जीत की ओर न्यूजीलैंड

रचिन रवींद्र ने धमाकेदार वापसी करते हुए 95 गेंद में सेंचुरी पूरी कर ली है। चैंपियंस ट्रॉफी में यह उनका पहला शतक है। लैथम के साथ रचिन की शतकीय साझेदारी जारी है। न्यूजीलैंड जीत की ओर तेजी से बढ़ रही है।
Feb 24, 2025 | 08:57 PM IST

BAN vs NZ Live Score: लैथम और रचिन की साझेदारी से जीत की ओर न्यूजीलैंड

रचिन और लैथम की साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने जीत की ओर मजबूती से कदम बढ़ा लिए हैं। अब न्यूजीलैंड दूसरी जीत से 73 रन की दूरी पर है। रचिन रवींद्र 93 और लैथम 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Feb 24, 2025 | 08:14 PM IST

BAN vs NZ Live Score: रचिन रवींद्र का अर्धशतक

237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र ने 50 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। उनका साथ निभा रहे हैं टॉम लैथम जो 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। लैथम पहले मैच के शतकवीर हैं।
Feb 24, 2025 | 07:49 PM IST

BAN vs NZ Live Score: मुस्तफिजुर ने कराई वापसी

मुस्तफिजुर रहमान ने डेवन कॉन्वे को आउट कर अर्धशतकीय साझेदारी पर ब्रेक लगा दिया है। कॉन्वे ने रचिन के साथ मिलकर 57 रन जोड़े। न्यूजीलैंड को 72 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है। कॉन्वे 45 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए।
Feb 24, 2025 | 07:24 PM IST

BAN vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड के 50 रन पूरे

न्यूजीलैंड के 50 रन पूरे हो गए है। शुरुआती झटकों के बाद रचिन रवींद्र और डेवॉन कॉन्वे ने न्यूजीलैंड को संभाल लिया है। जीत के लिए 237 रन की दरकार है। विलियमसन 5 और विल यंग बिना खाता खोले आउट हो गए थे।
Feb 24, 2025 | 06:57 PM IST

BAN vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत

237 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब हुई है। 15 रन के स्कोर पर उसने दो विकेट गंवा दिए हैं। पिछले मैच के शतकवीर विल यंग खाता भी नहीं खोल पाए जबकि केन विलियमसन 5 रन ही बना पाए।
Feb 24, 2025 | 06:11 PM IST

BAN vs NZ Live Score: बांग्लादेश ने बनाए 236 रन

बांग्लादेश ने कप्तान नजमुल हसन शांतो के 77 और जाकेर अली की 45 रनों की पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के सामने 237 रन का लक्ष्य है।
Feb 24, 2025 | 05:59 PM IST

BAN vs NZ Live Score: जाकेर अली की पारी हुई खत्म

जाकेर अली 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 49वें ओवर की पहली गेंद पर बांग्लादेश को 8वां झटका लगा है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या टीम 250 रन का आंकड़ा छू पाएगी। शांतो ने सर्वाधिक 77 रन की पारी खेली।
Feb 24, 2025 | 05:07 PM IST

BAN vs NZ Live Score: बांग्लादेश 200 रन के करीब

शांतो और जाकेर अली के बीच छठे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी के दम पर बांग्लादेश ने 37 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए हैं।
Feb 24, 2025 | 04:55 PM IST

BAN vs NZ Live Score: 34 ओवर का खेल खत्म, बांग्लादेश का स्कोर, BAN 146/5 (34)

बांग्लादेश ने 34 ओवर के बाद 146 रन बना लिए हैं। शांतो 66 और जाकेर अली 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। ब्रेसवेल ने 4 विकेट लेकर बांग्लादेशी बल्लेबाजी की कमर ही तोड़ दी।

Note: चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में हेड टू हेड की बात करें फिलहाल 1-1 की बराबरी है। यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। 2017 में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर किया था।

Feb 24, 2025 | 04:11 PM IST

BAN vs NZ Live Score: बांग्लादेश को लगा चौथा झटका

बांग्लादेश ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए। लगातार दो पारियों में रहीम सस्ते में आउट हुए हैं। भारत के खिलाफ पहले मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। 106 रन के स्कोर पर बांग्लादेश ने 4 विकेट खो दिया। कप्तान शांतो 50 रन से केवल 1 रन दूर हैं।
Feb 24, 2025 | 04:06 PM IST

BAN vs NZ Live Score: बांग्लादेश के 100 रन पूरे

बांग्लादेश ने 22वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। शांतो 46 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनका साथ दे रहे हैं मुश्फिकुर रहीम।

Note: चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में हेड टू हेड की बात करें फिलहाल 1-1 की बराबरी है। यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। 2017 में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर किया था।
Feb 24, 2025 | 03:22 PM IST

BAN vs NZ Live Score: 11 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 61/1

न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश ने शानदार शुरुआत की है। 11 ओवर बाद उसने 61 रन बना लिए हैं और तंजीद का विकेट गंवाया है। कप्तान शांतो और मेहदी हसन मिराज बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Note: चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में हेड टू हेड की बात करें फिलहाल 1-1 की बराबरी है। यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। 2017 में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर किया था।
Feb 24, 2025 | 03:11 PM IST

BAN vs NZ Live Score: बांग्लादेश को लगा पहला झटका

45 रन की शानदार शुरुआत देने के बाद बांग्लादेश ने अपना पहला विकेट खो दिया है। तंजीद हसन 24 रन बनाकर ब्रेसवेल की गेंद पर आउट हो गए हैं।

Note: चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में हेड टू हेड की बात करें फिलहाल 1-1 की बराबरी है। यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। 2017 में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर किया था।
Feb 24, 2025 | 03:08 PM IST

BAN vs NZ Live Score: 8 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 45/0

रावलपिंडी में खेले जा रहे मुकाबले में बांग्लादेश ने शानदार शुरुआत की है। शांतो और तंजीद ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए 8 ओवर में 45 रन जोड़ लिए हैं। शांतो 20 और तंजीद 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Note: चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में हेड टू हेड की बात करें फिलहाल 1-1 की बराबरी है। यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। 2017 में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर किया था।
Feb 24, 2025 | 02:46 PM IST

BAN vs NZ Live Score: बांग्लादेश की तेज शुरुआत

बांग्लादेश की ओर से तंजीद और शांतो ने तेज शुरुआत की है। 3 ओवर के बाद उसने बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। तंजीद 13 और शांतो 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ही टीम के लिए आज का मैच जीतना जरूरी है।

Note: चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में हेड टू हेड की बात करें फिलहाल 1-1 की बराबरी है। यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। 2017 में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर किया था।
Feb 24, 2025 | 02:10 PM IST

BAN vs NZ Live Score: आज के मैच में न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के।

Note: चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में हेड टू हेड की बात करें फिलहाल 1-1 की बराबरी है। यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। 2017 में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर किया था।
Feb 24, 2025 | 02:09 PM IST

BAN vs NZ Live Score: आज के मैच में बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, जाकेर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान।

Note: चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में हेड टू हेड की बात करें फिलहाल 1-1 की बराबरी है। यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। 2017 में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर किया था।
Feb 24, 2025 | 02:05 PM IST

BAN vs NZ Live Score: बांग्लादेश करेगी पहले बल्लेबाजी

बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करेगी। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज के मैच में दोनों टीम 2-2 बदलाव के साथ उतरी है।

Note: चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में हेड टू हेड की बात करें फिलहाल 1-1 की बराबरी है। यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। 2017 में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर किया था।
Feb 24, 2025 | 01:40 PM IST

BAN vs NZ Live Score: मैदान में पहुंची दोनों टीमें

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीमें मैदान में पहुंच गई है और टॉस थोड़ी देर में होने वाला है।
Feb 24, 2025 | 01:19 PM IST

BAN vs NZ Live Score: सेमीफाइनल पर होगी न्यूजीलैंड की नजर

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अगर ये मैच जीत जाती है तो वह सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेंगे।
Feb 24, 2025 | 01:17 PM IST

BAN vs NZ Live Score: भारत के खिलाफ हारकर आ रही बांग्लादेश

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले ही मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उनकी नेट रनरेट भी खराब हो गई थी।
Feb 24, 2025 | 12:52 PM IST

BAN vs NZ Live Score: पाकिस्तान की टिकी होगी नजर

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच पर पाकिस्तान की भी नजर टिकी होगी। अगर बांग्लादेश ये मैच हार जाती है तो पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो जाएगी।
Feb 24, 2025 | 12:19 PM IST

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन- आज के मैच में बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन- तंज़ीद हसन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, जाकेर अली, रिशाद हुसैन, नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

Note: चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में हेड टू हेड की बात करें फिलहाल 1-1 की बराबरी है। यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। 2017 में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर किया था।
Feb 24, 2025 | 12:18 PM IST

BAN vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेवॉन कॉन्वे, विल यंग, ​​केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ'रुरके।

Note: चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में हेड टू हेड की बात करें फिलहाल 1-1 की बराबरी है। यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। 2017 में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर किया था।
Feb 24, 2025 | 12:17 PM IST

BAN vs NZ Live Score: दोनों टींमों के लिए यह दूसरा लीग मुकाबला

दोनों टीम के लिए यह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में जहां न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पटखनी दी थी तो वहीं बांग्लादेश को भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Note: चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में हेड टू हेड की बात करें फिलहाल 1-1 की बराबरी है। यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। 2017 में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर किया था।
Feb 24, 2025 | 12:15 PM IST

BAN vs NZ Live Score: कितने बजे शुरू होगा यह मुकाबला

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहला यानी दोपहर 2 बजे होगा।

Note: चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में हेड टू हेड की बात करें फिलहाल 1-1 की बराबरी है। यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। 2017 में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर उलटफेर किया था।
Feb 24, 2025 | 12:14 PM IST

BAN vs NZ Live Score: चैंपियंस ट्रॉफी में आज न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का मुकाबला

आज चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा। यह मुकाबला पाकिस्तान के रावलपिंडी में खेला जाएगा। दोनों ही टीम के लिए इस मुकाबले में जीत जरूरी है।एक और जीत जहां न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचा देगी वहीं इस रेस में बने रहने के लिए बांग्लादेश को हर हाल में चमत्कार करना होगा।