BAN vs IRE Test Match: मुुश्फिकुर रहीम ने जड़ा शतक, बांग्लादेश ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 5, 2023, 08:09 PM IST

Bangladesh vs Ireland Test (BAN vs IRE) Scorecard: बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच चल रहे एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने शानदार पारी खेली है जिसके दम पर बांग्लादेश ने 369 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। मुश्फिकुर ने 126 रन की शतकीय पारी खेली जबकि आयरलैंड के ऑफ स्पिनर एंडी मैकब्राइन ने 118 रन देकर छह विकेट झटके।

BAN vs IRE Test Match: बांग्लादेश ने मुश्फिकुर रहीम के शतक की बदौलत आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बुधवार को यहां मजबूत प्रदर्शन करते हुए पहली पारी 369 रन पर समाप्त की। मुश्फिकुर ने 126 रन की शतकीय पारी खेली जबकि आयरलैंड के ऑफ स्पिनर एंडी मैकब्राइन ने 118 रन देकर छह विकेट झटककर अपना करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

Mushfiqur Rahim scores century against Ireland

मुश्फिकुर रहीम (AP)

तेजी से खराब होती पिच पर फिर बांग्लोदश के स्पिनरों ने स्टंप तक आयरलैंड का स्कोर स्टंप तक चार विकेट पर 27 रन कर दिया। आयरलैंड ने पहली पारी में 214 रन बनाये थे। कप्तान शाकिब अल हसन (दो विकेट) और साथी स्पिनर ताईजुल इस्लाम (दो विकेट) ने चार विकेट झटके। दिन का खेल समाप्त होने तक पीटर मूर 10 और पहली पारी के शतकवीर हैरी टेक्टर आठ रन बनाकर खेल रहे थे।

End of Feed