Asia Cup 2025 AFG vs BAN Pitch Report: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट

BAN vs AFG Pitch Report Today Match: आज (16 सितंबर 2025) को एशिया कप 2025 का 9वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। बांग्लादेश और अफगानिस्तान का मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। ये मैच सुपर 4 के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मैच में पिच का क्या हाल हो सकता है।

Asia Cup 2025, BAN vs AFG T20 Pitch Report In Hindi Today Match: एशिया कप 2025 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं और इसी कड़ी में आज (16 सितंबर 2025) को ग्रूप बी में अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमों (Afghanistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team) के बीच मैच खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में किया जाने वाला है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) इस एशियाई टी20 टूर्नामेंट का मेजबान देश है। इस मैच में बांग्लादेश की कप्तानी लिटन दास (Litton Das) करने वाले हैं वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के पास है। ये मैच सुपर-4 स्टेज के लिए बेहद जरूरी होने वाला है। इसमें अगर अफगानिस्तान जीत जाती है तो उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी वहीं बांग्लादेश के लिए ये जीतना जरूरी है क्योंकि ये उनका आखिरी मैच है। इस मैच की शुरुआत 8 बजे होने वाली है।

BAN vs AFG Pitch Report.

बांग्लादेश क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पिच रिपोर्ट

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अब तक टी20 में कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान इन 12 मैचों में से बांग्लादेश ने 5 मुकाबले जीते हैं। जबकि अफगानिस्तान की टीम 7 बार विजयी रही है। इन आंकड़ों के हिसाब से राशिद खान की टीम लिटन दास की टीम के खिलाफ मजबूत नजर आती है। अफगानिस्तान को अपनी अंतिम 5 मैचों में से सिर्फ 1 में हार मिली है. तो वहीं बांग्लादेश को उनके अंतिम 5 मैचों में 2 में हार मिली है।

End of Feed