BAN vs AFG Test Day-3: नजमुल-मोमिनुल के शतक, बड़ी जीत की ओर बांग्लादेश

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 16, 2023, 09:05 PM IST

BAN vs AFG Test Day 3 Highlights: नजमुल हुसैन और मोमिनुल हक के शतकों की मदद से बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट में 662 रन का दुरूह लक्ष्य रखकर जीत का मार्ग लगभग प्रशस्त कर लिया । नजमुल हुसैन ने पहली पारी में भी शतक जड़ा था और दूसरी पारी में भी शतक जड़ने का कमाल किया।

Bangladesh vs Afghanistan Test Highlights: नजमुल हुसैन और मोमिनुल हक के शतकों की मदद से बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट में 662 रन का दुरूह लक्ष्य रखकर जीत का मार्ग लगभग प्रशस्त कर लिया। नजमुल ने पहली पारी में 146 के बाद दूसरी पारी में 124 रन बनाये । वह टेस्ट क्रिकेट की दोनों पारियों में शतक जमाने वाले बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाज बन गए।

Bangladesh vs Afghanistan Mirpur test, Najmul Hossain scores consecutive hundred

नजमुल हुसैन का लगातार दूसरा शतक (BCB)

यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज रहे मोमिनुल 121 रन बनाकर नाबाद रहे । बांग्लादेश ने दूसरी पारी चार विकेट पर 425 रन पर घोषित की। अफगानिस्तान ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर दो विकेट 45 रन पर गंवा दिये थे । खराब रोशनी के कारण तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म करना पड़ा ।

End of Feed