PAK vs WI 1st ODI: बस दो कदम दूर हैं बाबर आजम, वेस्टइंडीज के खिलाफ तोड़ सकते हैं अनवर का रिकॉर्ड

PAK vs WI 1st ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की वापसी हो रही है। इस सीरीज में उनके सामने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह इस जादूई आंकड़े से केवल 2 कदम की दूरी पर खड़े हैं।

PAK vs WI 1st ODI: पाकिस्तान क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है। तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल करने के बाद अब पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इसकी शुरुआत 8 अगस्त से हो रही है। पहला मुकाबला देर रात 11.30 बजे से ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वह इस जादूई आंकड़े से केवल दो कदम दूर खड़े हैं। टी20 सीरीज में बाबर आजम पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्हें टी20 में जगह नहीं मिली थी।

wi vs pak

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान पहला वनडे (साभार-X ICC)

वर्तमान समय में बाबर की गिनती पाकिस्तान का श्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है। 2015 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू के बाद से उन्होंने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन और शतक बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बाबर के पास पाकिस्तान के श्रेष्ठतम ओपनर्स में शुमार सईद अनवर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

End of Feed