Babar Azam, PAK vs NZ: बाबर आजम ने जड़ा शानदार शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 26, 2022, 04:13 PM IST

Babar Azam, Pakistan vs New Zealand 1st Test: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार से कराची में पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ और बदलावों से गुजर रही पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने शानदार शतक जड़ते हुए एक बार फिर खुद को साबित कर दिया है। यहां जानिए उनकी पारी व रिकॉर्ड के बारे में।

Pakistan vs New Zealand 1st test, Babar Azam century: कराची में सोमवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुरू हुआ। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कुछ नए बदलावों के साथ मैदान पर उतरी पाकिस्तानी टीम की तरफ से उनके कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली ही पारी में शानदार शतक जड़ते हुए मैच की शुरुआत की है।

babar_Azam

बाबर आजम ने जड़ा शतक (PCB)

कराची टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान पाकिस्तानी टीम 48 रन पर अपने शुरुआती 3 विकेट गंवा दिए थे। अब्दुल्लाह शफीक 7 रन, इमाम-उल-हक 24 रन और शान मसूद 3 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे। पाकिस्तान की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, तभी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान बाबर आजम ने मोर्चा संभाला और इस बीच सउद शकील (22) के रूप में चौथा विकेट गिरने के बावजूद बाबर आजम ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए शतक जड़ दिया।

End of Feed