चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में भूचाल, बाबर-रिजवान और शाहीन पर गिरी गाज

Pakistan Squad for New Zealand Tour: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। इसमें टी20 टीम में खास तौर पर बड़ा बदलाव किया गया है। वहीं बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की छुट्टी हो गई है।

Pakistan Squad for New Zealand Tour: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 और वनडे टीमों की घोषणा कर दी है। इस घोषणा में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। कप्तान मोहम्मद रिजवान और पूर्व कप्तान बाबर आजम को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है। रिजवान की जगह सलमान अली आगा को टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि शादाब खान को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

Babar azam ap sad

बाबर आजम (फोटो- AP)

टी20 टीम में बड़े बदलाव

पाकिस्तान की टी20 टीम में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं। सलमान अली आगा को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि शादाब खान की टीम में वापसी हुई है। हालांकि, रिजवान और बाबर आजम को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हारिस राउफ को भी टी20 टीम में जगह नहीं मिली है।

End of Feed