क्या दोबारा पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ने जा रहे हैं बाबर आजम? खुद किया बड़ा खुलासा

Babar Azam captaincy: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद एक बार फिर से बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कई एक्सपर्ट्स उनसे कमान छोड़ने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में बाबर आजम ने खुद अपनी कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है।

Babar Azam captaincy: टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण से बाहर होने के बाद आलोचना का सामना कर रहे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि उन्होंने कप्तानी छोड़ने के बारे नहीं सोचा है और इस बारे में कोई फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बातचीत के बाद किया जायेगा। पिछले टी20 विश्व कप (2022) के उपविजेता पाकिस्तान को ग्रुप ए में अपने शुरुआती दो मैचों में अमेरिका और भारत से शिकस्त का सामना करना पड़ा, जिससे टीम सुपर आठ चरण में जगह बनाने में विफल रही।एकदिवसीय विश्व कप (2023) के बाद टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण में बाहर होने के कारण भारी आलोचना का सामना कर रहे पाकिस्तान के कप्तान से जब आयरलैंड के खिलाफ खेले गये मैच के बाद पूछा गया कि क्या उनकी इस्तीफा देने की कोई योजना है, तो उन्होंने पलटवार किया।

babar azam shaheen afridi captaincy pti

बाबर आजम कप्तानी (फोटो- PTI)

पाकिस्तान जाकर होगी चर्चा- बाबर आजम

आयरलैंड को तीन विकेट से हराने के बाद बाबर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा - 'जब मैं वापस जाऊंगा (पाकिस्तान) तो हम उन सभी चीजों पर चर्चा करेंगे जो यहां हुई हैं। अगर मुझे कप्तानी छोड़नी होगी, यह फैसला, मैं आपको खुलकर बताऊंगा। मैं पर्दे के पीछे कुछ भी घोषणा नहीं करूंगा। जो कुछ भी होगा वह सब के सामने होगा।'

End of Feed