चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पोस्टमार्टम शुरू, बाबर का कट सकता है पत्ता

Pakistan cricket Team After Champions Trophy 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वार आयोजित की गई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। ऐसे में अब टीम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबर आजम का पत्ता कट सकता है।

Pakistan cricket Team After Champions Trophy 2025: पाकिस्तान ने 29 साल बाद आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी की, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। होस्ट टीम एक भी मैच जीतने में नाकाम रही और ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। टीम की उम्मीदें उनके स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पर टिकी थीं, लेकिन उन्होंने दो मैचों में केवल 87 रन बनाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 64 रन बनाए, लेकिन यह पारी 90 गेंदों में खेली गई, जबकि टीम को 320 रन का पीछा करना था। भारत के खिलाफ मैच में वह केवल 23 रन बना सके। अब लग रहा है कि टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम पर संकट मंडरा रहा है।

Babar azam ap sad

बाबर आजम (फोटो- AP)

बाबर आजम को न्यूजीलैंड दौरे से बाहर किए जाने की खबर

क्रिकेट पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, बाबर आजम को पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर किया जा सकता है। टीम 16 मार्च से शुरू होने वाले न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम प्रबंधन ने सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने और युवा खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया है।

End of Feed