बाबर आजम का टेस्ट में का नहीं थम रहा नाकामी का सिलसिला, पहली बार पाकिस्तानी सरजमीं पर दिया'अंडा'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम का टेस्ट क्रिकेट में नाकामी का सिलसिला बदस्तूर जारी है। बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बाबर अपना खाता खोलने में नाकाम रहे।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाबर आजम बांग्लादेश के खिलाफ शून्य पर हुए आउट
  • पहली बार पाकिस्तानी सरजमीं पर खाता खोलने में हुए नाकाम
  • 608 दिन से नहीं जड़ा है टेस्ट क्रिकेट में कोई पचासा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम का टेस्ट क्रिकेट में नाकामी का सिलसिला बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भी जारी रहा। बाबर आजम बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। बाबर शरीफुल इस्लाम की गेंद पर विकेट के पीछे लिट्टन दास के हाथों शानदार तरीके से लपके गए और उनकी पारी का शुरू होते ही दूसरी गेंद पर अंत हो गया।

Babar Azam

बाबर आजम

पहली बार घर पर नहीं खोल पाए खाता

बाबर आजम अपने टेस्ट करियर में पहली बार अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। वो अपने टेस्ट करियर में आठवीं बार शून्य पर आउट हुए हैं। तीन साल में पहली बार ऐसा बाबर के साथ हुआ है। बाबर के नाम 53 टेस्ट ती 95 पारियों में 3898 रन 45.32 के औसत से दर्ज है। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 26 अर्धशतक जड़े हैं। बाबर के बल्ले से अबतक एक भी दोहरा शतक नहीं निकला है 196 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

End of Feed