Babar Azam Fined: बाबर आजम से हो गई बड़ी गलती, ICC ने सुना दी सजा

Babar Azam Fined: पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम पर आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।बाबर आजम को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

Babar Azam Fined: पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम को आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है, जिसके चलते उन पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह उल्लंघन उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान किया।

Babar Azam Fined AP

बाबर आजम (फोटो- AP)

क्रीज छोड़ने से पहले स्टंप्स पर मारा बल्ला

यह घटना पाकिस्तानी पारी के 21वें ओवर में हुई, जब बाबर आजम आउट होकर क्रीज छोड़ने से पहले, उन्होंने अपने बल्ले से स्टंप्स पर गेंद मारी। यह हरकत आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन है, जो अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों (बल्ले), कपड़ों, मैदानी उपकरणों और फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है।

End of Feed