PAK vs ZIM, पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे मैच हाईलाइट्स: उस्मान खान ने बचाई पाकिस्तान की लाज, अंतिम ओवर मे जिम्बाब्वे को मिली हार
PAK vs ZIM Highlights: पीसीबी द्वारा आयोजित पाकिस्तान-श्रीलंका-जिम्बाब्वे के बीच त्रिकोणीय टी20 सीरीज का आगाज मंगलवार को हो गया। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने रोमांचक तरीके से जीत दर्ज कर ली है।
PAK vs ZIM, पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे मैच हाईलाइट्स: उस्मान खान ने बचाई पाकिस्तान की लाज, अंतिम ओवर मे जिम्बाब्वे को मिली हार
ऐसी रही जिम्बाब्वे की पारी
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। सलामी बल्लेबाजों ब्रायन बेनेट और टी मारुमनी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलायी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 72 रन की साझेदारी की। मारुमनी पहले विकेट के रूप में 22 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। ओपनिंग साझेदारी टूटने के बाद जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। बेनेट भी 36 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हो गए।
कप्तान सिकंदर रजा ने 24 गेंद पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 34 रन बनाकर टीम का स्कोर 8 विकेट पर 147 तक पहुंचाया।
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआती 8 ओवर के बाद मैच में शानदार वापसी की और कभी 180 के करीब जाती दिख रही जिम्बाब्वे को 147 पर रोक दिया। मोहम्मद नवाज टीम के लिए सबसे सफल और किफायती गेंदबाज रहे। नवाज ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी सबसे महंगे रहे और 4 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट लिए। सलमान मिर्जा, साईम अयूब और अबरार अहमद को 1-1 विकेट मिला।
जिम्बाब्वे ने हमेशा पाकिस्तान के लिए मुश्किल खड़ी की है। निश्चित रूप से टीम ने शुरुआत के मुताबिक रन नहीं बनाए हैं, लेकिन 147 का स्कोर जिम्बाब्वे के गेंदबाज पाकिस्तान के लिए मुश्किल बना सकते हैं। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए मजबूत शुरुआत की जरुरत होगी।
त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ तीसरी टीम अफगानिस्तान थी। पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान में बमबारी के बाद अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट से खुद को अलग कर लिया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान की जगह जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट में शामिल किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ज़िम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तदीवानाशे मारुमानी, ब्रैड इवांस, सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रेंडन टेलर (विकेट कीपर), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर, टिनोटेंडा मापोसा, रिचर्ड नगारवा
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आज़म, फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेट कीपर), सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्ज़ा, अबरार अहमद
टॉस: टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे होगा।
मौसम अपडेट: बारिश की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन दिन ठंडा रहेगा और तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है।
पिच रिपोर्ट: एक हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है
पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, अब्दुल समद।
जिम्बाब्वे टीम: ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, क्लाइव मैडेंडे, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ग्रीम क्रेमर, टोनी मुनयोंगा, तदिवानाशे मारुमनी, न्यूमैन न्यामुरी।
