World Cup 2023 के बाद बाबर आजम से छीनी जा सकती है कप्तानी, जानिए क्या है ताजा खबर

Babar Azam captaincy in doubt: क्रिकेट वर्ल्ड कप में लगातार खराब प्रदर्शन कर रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वर्ल्ड कप के बाद उनकी कप्तानी भी छीनी जा सकती है।

Babar Azam captaincy: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। शुरुआती दो मैच जीतने के बाद टीम लगातार तीन मुकाबले हार गई है। टीम को हाल ही में अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद बाबर आजम की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। कई क्रिकेटर्स ने उन्हें हटाने की मांग की है। इसी बीच पीसीबी एक प्रेस रिलीज जारी की है जो इसी की ओर इशारा करती है।

बाबर आजम

बाबर आजम (AP)

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विश्व कप में आजम टीम को प्रेरित करने में नाकाम रहे हैं, जिसके बाद शाहीन अफरीदी या मोहम्मद रिजवान को कप्तानी की कमान सौंपी जा सकती है। प्रेस विज्ञप्ति में, पीसीबी ने पुष्टि की है कि वह विश्व कप के बाद बदलाव करेगा। हालांकि, बोर्ड ने प्रशंसकों से आजम एंड कंपनी का समर्थन करने का भी आग्रह किया है, क्योंकि पाकिस्तान के पास अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है।

End of Feed