बाबर आजम ने तोड़ी टी20 में ओपनिंग से हटाए जाने पर चुप्पी, पीएसएल में मचा रहे हैं धमाल

बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग में बतौर ओपनर पेशावर जालिमी के लिए धमाल मचाने के बाद पाकिस्तानी की टी20 टीम की ओपनिंग पोजीशन से हटाए जाने पर चुप्पी तोड़ी।

कराची: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कहे जाने पर अपनी नाखुशी सार्वजनिक तौर पर जाहिर की है जिससे पता चलता है कि राष्ट्रीय टीम के ड्रेसिंग रूम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यह सब तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज को तीनों प्रारूपों में कप्तानी के दायित्व से मुक्त किया।

Babar Azam

बाबर आजम

ओपनिंग से हटाए जाने से खुश नहीं थे बाबर

बाबर ने मंगलवार को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के दौरान मीडिया से बातचीत में अपनी भावनाओं को स्पष्ट किया कि वह जनवरी में न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के फैसले से संतुष्ट नहीं थे। इस श्रृंखला में सैम अयूब ने मोहम्मद रिजवान के साथ पारी का आगाज किया था। पाकिस्तान की टीम इस श्रृंखला को 1-4 से हार गयी थी।

End of Feed