बाबर आजम ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

Babar Azam break MS Dhoni record: आजम टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की सूची में एमएस धोनी से आगे निकल गए। बाबर अब 549 रनों के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं। एमएस धोनी 529 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

Babar Azam break MS Dhoni record: पाकिस्तान ने आयरलैंड को तीन विकेट से हराकर टी20 विश्व कप 2024 का शानदार अंत किया। अमेरिका और भारत से लगातार मैच हारने के बाद पाकिस्तान सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा। 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड ने पाकिस्तान को 62-6 के स्कोर पर लड़खड़ा दिया, हालांकि, बाबर आजम ने डटकर मुकाबला किया और 32 रनों की संयमित पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत दिलाई।

Babar Azam t20 record

बाबर आजम (फोटो- ICC)

इस पारी की मदद से बाबर आजम टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की सूची में एमएस धोनी से आगे निकल गए। बाबर अब 549 रनों के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं। एमएस धोनी 529 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि केन विलियमसन 527 रनों के साथ धोनी के बाद दूसरे स्थान पर हैं। बाबर हाल ही में विराट कोहली को पछाड़कर टी20ई क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे।

End of Feed