टेस्ट करियर में 7वीं बार रन आउट हुए Babar Azam, अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाले बने दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 88 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके चलते बाबर आजम अपना 10वां टेस्ट शतक बनाने से चूक गए। कवर में शॉर्ट खेलकर सिंगल चुराने के चक्कर में वे ब्रैंडन किंग की डायरेक्ट हिट का शिकार बन गए। इसके चलते उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड जुड़ गया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 88 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके चलते बाबर आजम अपना 10वां टेस्ट शतक बनाने से चूक गए। कवर में शॉर्ट खेलकर सिंगल चुराने के चक्कर में वे ब्रैंडन किंग की डायरेक्ट हिट का शिकार बन गए। इसके चलते उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड जुड़ गया।

Babar Azam Run Out

टेस्ट क्रिकेट में 7वीं बार रन आउट हुए बाबर आजम। फोटो- सोशल मीडिया

बाबर आजम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले पाकिस्तान के दूसरे बल्लेबाज बन गए। वह 7वीं बार टेस्ट क्रिकेट करियर रन आउट। उनसे आगे जावेद मियांदाद हैं। मियांदाद अपने टेस्ट करियर में कुल 8 बार रन आउट हुए हैं। बाबर अब दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं।

End of Feed