जनता का खौफः घर में फैंस के गुस्से से बचने के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने उठाया ये कदम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 17, 2024, 04:31 PM IST

Pakistan Cricket Team to go for England vacations: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2024 में बेहद खराब प्रदर्शन किया है। वो टी20 विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। आयरलैंड के खिलाफ अपना अंतिम मैच हांफते हुए जीतने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने घर ना जाने का फैसला लिया है। जानिए उन्होंने क्या कदम उठाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी टीम का टी20 विश्व कप में सफर समाप्त
  • आखिरी मैच के बाद घर के लिए रवाना नहीं हुए पाक खिलाड़ी
  • फैंस के गुस्से से बचने के लिए इंग्लैंड में मनाएंगे छुट्टियां

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप में अभियान के निराशाजनक रूप से ग्रुप चरण में समाप्त होने के बाद कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और पांच अन्य खिलाड़ी मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, हारिस रउफ, शादाब खान और आजम खान ने पाकिस्तान लौटने से पहले लंदन में छुट्टियां मनाने का फैसला किया है। खबरों के मुताबिक ये कदम इसलिए उठाया गया है ताकि पाकिस्तान में नाराज बैठे फैंस का गुस्सा शांत हो जाए, उसके बाद ही स्वदेश रवाना हुआ जाए।

Babar Azam and Pakistan Cricket Team Leaves For England

बाबर आजम (Instagram)

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये छह खिलाड़ी मंगलवार को शेष टीम के साथ पाकिस्तान नहीं उतरेंगे। इन खिलाड़ियों ने लंदन में अपने मित्रों और परिवार के साथ समय गुजारने का फैसला किया है। कुछ खिलाड़ी यूनाइटेड किंगडम में स्थानीय लीग खेलने की योजना भी बना रहे हैं।

End of Feed