पाकिस्तान क्रिकेट में सुधार के लिए पूर्व कप्तान अजहर अली ने डिपार्टमेंट क्रिकेट को फिर से शुरू करने की मांग की है। अली का मानना है कि जब से इसे बंद किया गया है तब से लगातार पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खराब प्रदर्शन में बढ़े हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इसे बहाल करना पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।अजहर ने कहा, "पाकिस्तान के लिए डिपार्टमेंट क्रिकेट बेहद जरूरी है। इसने हमारे क्रिकेट में बहुत योगदान दिया है। हमने इसे कुछ साल पहले बंद कर दिया था, और मेरा मानना है कि पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस समय जो गिरावट आई है, उसका बहुत बड़ा कारण इसका बंद होना है। यह पाकिस्तान क्रिकेट की सबसे बड़ी नर्सरी थी, और आज फिर ऐसा लग रहा है कि इसे इग्नोर किया जा रहा है।
अजहर अली (साभार-ANI)
उन्होंने कहा कि डिपार्टमेंट क्रिकेट के बंद होने से युवा खिलाड़ियों को पाकिस्तान छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उन्हें अब अपने देश में कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा था। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा बार-बार किए जाने वाले बदलावों पर भी सवाल उठाया और तर्क दिया कि नीतियों में लगातार बदलाव से पता चलता है कि पिछले निर्णय जरूरी नहीं कि सही थे।
उन्होंने आगे कहा, "मैंने ऐसे युवा खिलाड़ियों को देखा है जिन्हें यहां डिपार्टमेंट क्रिकेट समाप्त होने के बाद पाकिस्तान छोड़ना पड़ा। उन्हें यहां कोई भविष्य नजर नहीं आया। पीसीबी ने दो डिपार्टमेंट टीमों को 2026-27 के घरेलू सीजन से बाहर कर दिया था। जिन टीमों को बाहर किया गया उनमें पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट की सबसे पुरानी और सबसे स्थापित टीमों में से एक, WAPDA भी शामिल थी, जो उस प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता की मौजूदा चैंपियन थी जिसमें वह प्रतिस्पर्धा कर रही थी।
साहिर एसोसिएट्स ने भी नई शर्तों को स्वीकार करने के बजाय पीछे हटने का विकल्प चुना, जबकि खान रिसर्च लेबोरेटरीज (केआरएल), जो पाकिस्तान की एक और पुरानी डिपार्टमेंट टीम है और जिस टीम के माध्यम से अजहर ने खुद वापसी की।
